- हेमंत सोरेन दोषी नहीं है तो ईडी के सामने जाएं : अर्जुन मुंडा

हेमंत सोरेन दोषी नहीं है तो ईडी के सामने जाएं : अर्जुन मुंडा


-केंद्रीय कृषि मंत्री ने ईडी के बार-बार समन भेजने को लेकर मांगा जवाब


चाईबासा । केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा में सीएम हेमंत सोरेन से कहा है ‎कि य‎दि वह दोषी नहीं है तो ईडी के समन का जवाद दें। उन्होंने कहा कि ईडी के सामने जाकर स्थिति स्पष्ट कीजिए ता‎कि जनता को उनके सवालों का जवाब ‎मिल सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा ‎कि स्थिति स्पष्ट करते हुए जनता को बताना चाहिए कि आप राज्यहित में काम कर रहे हैं या अन्य किसी हित में। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद धीरज साहू का भी जिक्र किया। 

 

दोषी नही हैं तो फिर ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहें है मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन : अर्जुन मुंडा - Mirrormedia

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईडी के बार-बार समन देने के बावजूद मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, वहां जाना चाहिए, वहां के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के ही एक कांग्रेस के सांसद के घर पर छापामारी में 351 करोड़ रुपया नकद बरामद हुआ है। वह पूरी तरह खुला हुआ था सभी देखें यह किसी से छुपा हुआ नहीं था। इस पर कई लोगों के विरुद्ध भी जांच चल रही है। उसमें कई चीजे बरामद हो रही है। इसलिए अगर आप ईडी के सामने नहीं जा रहे हैं तो स्थिति स्पष्ट कैसे होगी। 

ये भी जानिए..................

- एक लाख लोग एक साथ करेंगे गीता पाठ, मोदी ने लिखा खास संदेश

दोषी नही हैं तो फिर ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहें है मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन : अर्जुन मुंडा - Mirrormedia

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोरेन से कहा ‎कि आपको वहां जाकर स्थिति स्पष्ट करते हुए जनता को बताना चाहिए कि आप राज्यहित में काम कर रहे हैं या अन्य किसी हित में। इसको पूरी देश और राज्य की जनता देख रही है, मैं इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखता। जांच एजेंसी है अगर उन्हें लगता है कि कहीं गलत हुआ है या हो रहा है तो वह जांच कर सकते हैं। यह पहली जांच तो है नहीं, पहले भी हो चुका है, आगे भी होगी। इसलिए स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नहीं तो जनता सब कुछ देख रही है। 
दोषी नही हैं तो फिर ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहें है मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन : अर्जुन मुंडा - Mirrormedia

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag