- जनवरी के अंत में भाजपा कर सकती है लोस उम्मीदवारों का ऐलान

जनवरी के अंत में भाजपा कर सकती है लोस उम्मीदवारों का ऐलान


-कई राज्यसभा सांसदों को उतार सकती है आम चुनाव में 


नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में करीब 4 महीनों का समय बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच खबर है कि पार्टी जनवरी के अंत से ही उम्मीदवारों का ऐलान शुरू कर देगी। हालांकि, इस खबर को लेकर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि भाजपा 2024 में राज्यसभा सांसदों को भी मैदान में उतार सकती है।

भाजपा सितंबर के अंत में 100 सीटों पर कर सकती है कैंडिडेट का ऐलान, जन  आशीर्वाद यात्रा के बाद होगी टिकट की घोषणा | BJP may announce candidates for  100 seats by

ये भी जानिए...........

भाजपा सितंबर के अंत में 100 सीटों पर कर सकती है कैंडिडेट का ऐलान, जन  आशीर्वाद यात्रा के बाद होगी टिकट की घोषणा | BJP may announce candidates for  100 seats by

- माता वैष्णो देवी मंदिर में अब तक रिकॉर्डतोड़ तीर्थयात्री

हाल ही में भाजपा ने हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत दर्ज की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जल्दी सूची जारी करने का प्रयोग भाजपा के लिए सफल साबित हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इससे पार्टी अपने प्रतिद्वंदियों के सामने एक कदम आगे निकल सकती है। सूत्र ने कहा, समय रहते फैसला लेना हमारे पक्ष में है। साथ ही उन लोगों के लिए भी शुरुआत का सही समय है, जो बड़े नाम हैं और उपयोगी होते हुए भी मैदान में नहीं उतारे गए हैं। उन्होंने कहा, इससे राज्यसभा में अन्य लोगों के लिए जगह बनेगी और संबंधित लोगों का कद भी बढ़ेगा।

 

भाजपा सितंबर के अंत में 100 सीटों पर कर सकती है कैंडिडेट का ऐलान, जन  आशीर्वाद यात्रा के बाद होगी टिकट की घोषणा | BJP may announce candidates for  100 seats by

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag