- नए साल में होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे

नए साल में होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे


पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना 


 भोपाल । शनिवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही वर्षा भी होगी। एक-दो जनवरी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। इस कारण शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

weather on January 1 new year rain snowfall himachal kashmir naye sal par  mausam report Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp  today in Hindi - New Year

 

ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 30 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। उसके प्रभाव से बादल छाने के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा भी हो सकती है। 

weather on January 1 new year rain snowfall himachal kashmir naye sal par  mausam report Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp  today in Hindi - New Year

ये भी जानिए...........

- हारी हुई सीटों पर फोकस करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

वर्षा का सिलसिला रुक-रुककर तीन चार दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान ग्वालियर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम साफ होने के बाद तीन-चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है।हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर, वातावरण में नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। 

weather on January 1 new year rain snowfall himachal kashmir naye sal par  mausam report Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp  today in Hindi - New Year

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag