- जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को रखेंगे उपवास

जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को रखेंगे उपवास


नई दिल्ली । दिल्ली की आबकारी मामले में कथित घोटाले के आरोप में जेल में बंद आम आदमी पार्टी  से राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब हर शुक्रवार को उपवास किया करेंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सांसद संजय सिंह की जेल से रिहाई होने तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उपवास अभियान जारी रहेगा। साथ ही पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम जगहों पर आप सांसद के इस आह्वान के समर्थन में उपवास रखेंगे। पार्टी के मुताबिक सांसद संजय सिंह जेल के अंदर ही भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार को उपवास करेंगे। संजय सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास किया करें।

Sanjay Singh will keep fast every Friday in Tihar Jail sent message to AAP  workers - संजय सिंह हर शुक्रवार को तिहाड़ जेल में रखेंगे व्रत, AAP के  कार्यकर्ताओं के नाम भेजा

यह हमारे मनोबल को दृढ़ और संकल्प को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी जरूरी है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और तानाशाही सेइस समय पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा। जिसकी शक्ति हमें हमारी भारत माता, जो हमारी शक्ति माता भी हैं, उनके आशीर्वाद से ही संभव है। सांसद संजय सिंह के संदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आप कार्यकर्ता उपवास करेंगे। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित कार्यों से घबरा हुई है।

ये भी जानिए...........

Sanjay Singh will keep fast every Friday in Tihar Jail sent message to AAP  workers - संजय सिंह हर शुक्रवार को तिहाड़ जेल में रखेंगे व्रत, AAP के  कार्यकर्ताओं के नाम भेजा

- शिक्षा क्रांति में योगदान देने वाली स्कूल मैनेजमेंट कमिटियों को मिलेगा बेस्ट एसएमसी अवॉर्ड: आतिशी

 वह आप नेताओं की गिरफ्तारी कर पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने की कोशिश कर रही है। इसीलिए सांसद संजय सिंह को फर्जी आरोप में फंसा कर 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई नहीं छोड़ी। जेल में रहते हुए भी सामाजिक कामोंके लिए वह तत्पर है। पार्टी का कहना है कि जेल मेंरहते हुए संजय सिंह महान क्रांतिकारी लोगों की किताबों का अध्ययन कर रहे हैं और हर संभव तरीके से लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम जगहों पर इस आह्वान के समर्थन में कई लोग उपवास का कार्यक्रम रखेंगे।
Sanjay Singh will keep fast every Friday in Tihar Jail sent message to AAP  workers - संजय सिंह हर शुक्रवार को तिहाड़ जेल में रखेंगे व्रत, AAP के  कार्यकर्ताओं के नाम भेजा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag