नई दिल्ली । कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राजधानी, शताब्दी व वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें 10 घंटे से ज्यादा विलंब से रवाना हुईं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय बुधवार देर शाम 8.10 बजे की जगह 12.20 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुई। ट्रेन-विलंब आनंद विहार-आरा त्योहार विशेष-12.25 घंटे, आनंद विहार- कोलकाता विशेष- 9.40 घंटे,,
आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस-6.50 घंटे, नई दिल्ली-विशाखापट्टन एपी एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस-पौने सात घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस-पौने आठ घंटे, नई दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस-छह घंटे, नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5.50 घंटे हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस-साढ़े सात घंटे, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-आठ घंटे नई दिल्ली-दरभंगा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-3.50 नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-पांच घंटे नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस-3.05 घंटे आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस-सवा दो घंटे नई दिल्ली-मुंबई राजधानी-1.05 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस-छह घंटे नई दिल्ली-गया महाबोधि
एक्सप्रेस-5.40 घंटे नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस-1.50 घंटे नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस-साढ़े सात घंटे नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस- चार घंटे नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी-4.10 घंटे नई दिल्ली-बेंगलुरु सिटी कर्नाटक एक्सप्रेस-पौने दो घंटे नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-पांच घंटे नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस- साढ़े छह घंटे हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति-पौने चार घंटे हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम गोवा एक्सप्रेस-पौने सात घंटे हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस-10.20 घंटे हजरत निजामुद्दीन-सीएसएमटी मुंबई राजधानी-साढ़े छह घंटे।