- नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों को याद कर डाक टिकट जारी किया

नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों को याद कर डाक टिकट जारी किया


जाफना का दौरा करने वाले पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री 


नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रीलंका में विस्थापित भारतीय मूल के तमिलों द्वारा वर्षों तक किए गए संघर्षों को याद कर कहा है कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक नई आशावादी और सकारात्मक यात्रा शुरू की।
नड्डा ने कहा कि वर्ष 2017 में, नरेंद्र मोदी जाफना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने और उन्हें पक्के मकान देने का वादा किया, वादे को पूरा भी किया और तभी हमारे लोगों को श्रीलंका में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला।नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने की स्मृति में डाक टिकट जारी कर कहा कि यह बहुत बड़े ऐतिहासिक अवसर और खुशी की बात है कि आज, हम वर्ष 1823 को याद कर रहे हैं और इस भारतीय मूल के तमिलों के डाक टिकट के साथ मना रहे हैं, जो 200 साल पहले श्रीलंका गए थे।

जेपी नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने की  स्मृति में जारी किया डाक टिकट | ?? LatestLY हिन्दी

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने अपने फायदे के लिए हमारे तमिल लोगों के श्रीलंका में प्रवास को प्रोत्साहित किया। इसने विस्थापित लोगों को वहां के खेतों में काम करवाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के ब्रिटिशर्स के उद्देश्य को पूरा किया। लेकिन, विस्थापित भारतीय मूल के तमिलों ने वहां वर्षों तक संघर्ष किया। नड्डा ने श्रीलंका के आजाद होने के बाद वहां भारतीय मूल के तमिल लोगों द्वारा किए गए संघर्ष को याद कर कहा कि आज हमें खुश और आशावादी रहना चाहिए,

जेपी नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने की  स्मृति में जारी किया डाक टिकट | ?? LatestLY हिन्दी

ये भी जानिए.................

जेपी नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने की  स्मृति में जारी किया डाक टिकट | ?? LatestLY हिन्दी

- इंडिगो फ्लाइट में यात्री को परोसे सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिला

लेकिन, हमें अपने पूर्वजों द्वारा सहे गए इतिहास और दर्द को नहीं भूलना चाहिए। यही आधार है, जिसने हमें आज श्रीलंका में गौरवान्वित भारतीय मूल के तमिलों के रूप में खड़े होने की ताकत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी निरंतरता में विश्वास करते हैं और श्रीलंका के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। संकट के समय श्रीलंका को दी गई कई मदद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह चाहते हैं कि भारत-श्रीलंका के संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहनी चाहिए, अधिक मजबूती आनी चाहिए। लेकिन, इसी के साथ वह यह भी चाहते हैं कि वहां रह रहे भारतीय मूल के तमिलों को भी यह भरोसा रहे कि भारत उनके साथ मजबूती से खड़ा है और मदद के लिए हमेशा तैयार है।

 

जेपी नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने की  स्मृति में जारी किया डाक टिकट | ?? LatestLY हिन्दी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag