भिण्ड। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिजर कुरैशी का 72 साल की उम्र में अरब के मक्का में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी देते हुए उनके बड़े बेटे जुवैर कुरैशी ने बताया कि उनके पिता अरब के मक्का में हज करने के लिए गए हुए थे। रविवार सोमवार की दरम्यानी रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। ज्ञात हो कि स्व.कुरैशी एक वर्ष पूर्व भी हज करने के लिए गए हुए थे। और जब इस बार मक्का में उमराह करने के लिए गए तो वे हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को संभव: मक्का में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर शहर वासियों और पार्टी को हुई वैसे ही उनके निवास पर लोग पहुंचने लगे थे। तभी उनके पुत्रों के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि वे मक्का में हैं और वहीं पर उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी तथा अन्य पार्टियों के नेताओं और सामाजिक संगठनों के द्वारा उनके प्रति संवेदनाऐं प्रकट की गई हैं।