-
अजीम प्रेमजी ने बेटों रिशद और तारिक को दिए 1.02 करोड़ इक्विटी शेयर
विप्रो के शेयर का वर्तमान में मूल्य 472.9 रुपये
मुंबई । विप्रो संस्थापक अजीम प्रेमजी ने अपने पास मौजूद विप्रो के 1.02 करोड़ इक्विटी शेयर अपने दो बेटों रिशद और तारिक प्रेमजी को ‘‘तोहफे के तौर पर हस्तांतरित किए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। विप्रो के शेयर का वर्तमान में मूल्य 472.9 रुपये प्रति शेयर है। इसके बाद हस्तांतरित शेयरों की कीमत 483 करोड़ रुपये बैठती है।टेक दिग्गज अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद प्रेमजी वर्तमान में विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन हैं। आईटी उद्योग का एक प्रमुख चेहरा हैं। विप्रो की ओर से बताया कि मैं, अजीम एच. प्रेमजी आपको बताना चाहता हूं
कि विप्रो लिमिटेड में मेरे 1,02,30,180 शेयर जो कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 0.20 प्रतिशत हैं, उन्हें रिशद और तारिक अजीम प्रेमजी को उपहार स्वरूप हस्तांतरित किया है। हालांकि, इस लेन-देन से कंपनी में समग्र प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आएगा और प्रस्तावित लेन-देन के बाद भी यह समान रहेगी। विप्रो की ओर से जानकारी में रिशद ने बताया कि विप्रो लिमिटेड के 51,15,090 इक्विटी शेयर अजीम प्रेमजी से उपहार के रूप में मिले हैं। तारिक ने भी अजीम प्रेमजी से उपहार स्वरूप 51,15,090 शेयर मिलने की जानकारी दी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!