-
जयपुर पहुंचे फ्रांसिसी राष्ट्रपति मैक्रों, राज्यपाल, जयशंकर, भजनलाल ने किया स्वागत
जयपुर,। राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया। इसके बाद काफिला का रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने स्वागत किया।
फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गुलाबी शहर का ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल को देखने जाएंगे। दोनों नेता जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो भी करने वाले है। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए हवाईअड्डे से लेकर इन स्थलों तक कई स्थानों पर मोदी और मैक्रों की तस्वीरों वाले कटआउट और होर्डिंग लगाए गए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!