- राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी, अब इस अहम भूमिका में आएंगे नजर

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी, अब इस अहम भूमिका में आएंगे नजर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार दोपहर तीन नामों की सूची जारी की है, जिसमें अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी देने की बात लिखी गई है।

राजस्थान समाचार: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शनिवार दोपहर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में गहलोत-पायलट का नाम

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें 40 नेताओं के नाम थे। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम शामिल था। हाल ही में आए लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद तीनों नेताओं का राजनीतिक कद बढ़ गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा से हारने वाली कांग्रेस ने राजस्थान में भाजपा से करीब आधी सीटें छीन ली हैं।

 

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इन नेताओं को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 12 सितंबर को दिल्ली दौरे के बाद से ही थी चर्चा राजस्थान की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले काफी समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। 30 मई से गहलोत पूरी तरह से बेड रेस्ट पर थे। अब धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वे नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे हैं।

 

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे सबसे पहले 12 सितंबर को दिल्ली दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने पार्टी हाईकमान से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही चर्चाएं थी कि गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस दौरे के ठीक दो दिन बाद आज आदेश जारी कर दिया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag