- दीवाली-छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जाने वालों के लिए खुशखबरी

दीवाली-छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जाने वालों के लिए खुशखबरी

दिवाली और छठ पूजा पर भीड़ को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेंगी। दूसरे राज्यों के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

 

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेलवे दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर तक साप्ताहिक चलेंगी। त्योहार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के इस कदम से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे लोगों को टिकट कन्फर्म होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। 

त्योहार पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची

 

संतरागाछी स्पेशल ट्रेन ट्रेन नंबर 06089 सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के दौरान हर बुधवार को दोपहर 1:30 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 8:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 06090 गुरुवार को रात 11:40 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और तीन दिन बाद सुबह 9:00 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

संतरागाछी स्पेशल ट्रेन ट्रेन नंबर 06095 हर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगली शाम संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 06096 शुक्रवार को रात 11:50 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और रात 9-45 बजे तांबरम पहुंचेगी।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04075/04076) 6 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर बुधवार और रविवार को रात 11.45 बजे दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में यह 7 अक्टूबर से रात 9.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी वाराणसी से पुरानी दिल्ली के लिए यह ट्रेन 25 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी।

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट स्पेशल (04095/04096) 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्या से यह 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।

दरभंगा-पुरानी दिल्ली स्पेशल (04067/04068) 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। दिल्ली से यह मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी। दरभंगा से यह 26 अक्टूबर से सप्ताह के बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (04043/04044) ट्रेन 26 अक्टूबर से हर मंगलवार को रात 11.45 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। जोगबनी से यह 31 अक्टूबर से गुरुवार को सुबह 9 बजे चलेगी।

आनंद विहार-गोरखपुर स्पेशल (04043/04044) ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर शनिवार को रात 11.45 बजे चलेगी।

एलटीटी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01009: एलटीटी मुंबई से सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।

 वापसी यात्रा में यह ट्रेन मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024) को दानापुर से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01043: गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024) को यह ट्रेन एलटीटी मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन शुक्रवार (01.11.2024 और 08.11.2024) को 23:20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag