- चीन पाकिस्तान को दे रहा अपना सबसे बेहतरीन अटैक हेलीकॉप्टर Z-10ME, भारत के लिए मुसीबत... जानिए इसकी ताकत

चीन पाकिस्तान को दे रहा अपना सबसे बेहतरीन अटैक हेलीकॉप्टर Z-10ME, भारत के लिए मुसीबत... जानिए इसकी ताकत

चीन ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में अपना नया Z-10ME अटैक हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किया। इसका वजन 6 टन है। यह हर मौसम में उड़ान भर सकता है। यह एक बहुउद्देश्यीय मध्यम अटैक हेलीकॉप्टर है। अब चीन जल्द ही इस हेलीकॉप्टर का पहला बैच पाकिस्तानी वायुसेना को देगा। ताकि पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी मिशन को अंजाम दे सके।

पहले इस हेलीकॉप्टर की खासियत जान लेते हैं.. फिर जानेंगे कि यह भारत के लिए क्या परेशानी खड़ी कर सकता है। इस अटैक हेलीकॉप्टर को एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड ने बनाया है। इसका बेसिक मॉडल यानी Z-10 इस चीनी कंपनी और रूस की कामोव ने मिलकर बनाया था।

इस हेलीकॉप्टर का मुख्य उद्देश्य एंटी टैंक वॉरफेयर और हवा से हवा में मुकाबला करना है। लेकिन इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इसकी लंबाई 52.91 फीट, ऊंचाई 14.46 फीट और पंखे का व्यास 44.29 फीट है।

Read also :-  -  रामायण का लंका दहन, महाभारत का लक्ष्झागर और मोसाद स्टाइल की जासूसी की कहानियां पोरस-सिकंदर के दौर में भी मौजूद थीं

टेकऑफ के समय इसका अधिकतम वजन 6000 किलोग्राम है। यह अधिकतम 259 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। यह अधिकतम 4400 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी रेंज 855 किलोमीटर है। यह अधिकतम साढ़े तीन घंटे तक आसमान में उड़ सकता है।

इसके इंजन पर काफी काम किया गया है, इसमें लगा नया इंजन WZ-9G इसे 1500 हॉर्स पावर की ताकत देता है। इससे यह रेतीले और तेज हवा वाले वातावरण में भी संतुलन के साथ उड़ान भर सकता है। इसके धड़ और कॉकपिट के चारों ओर एक खास तरह का अतिरिक्त कवच लगाया गया है। ताकि छोटे हथियारों की फायरिंग का इस पर कोई असर न हो।

इस हेलीकॉप्टर में इंफ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट अलार्म, लेजर काउंटरमेजर्स, इंफ्रारेड जैमिंग सिस्टम और मिसाइल अप्रोच वार्निंग सिस्टम जैसे काउंटरमेजर्स सिस्टम लगे हैं। ताकि यह किसी भी तरह के खतरे को भांप सके। इसमें इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग पॉड भी लगाए जा सकते हैं ताकि इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में मदद मिले।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag