- मुंबई के चेंबूर में दर्दनाक हादसा, आग लगने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत

मुंबई के चेंबूर में दर्दनाक हादसा, आग लगने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दुखद घटना घटी है। यहां रविवार सुबह एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दुखद घटना घटी है। यहां रविवार सुबह एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

 

बीएमसी के मुताबिक सुबह 5 बजे एक दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 5:20 बजे चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के तौर पर और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के तौर पर किया जाता था।

 

उन्होंने बताया कि आग बेसमेंट में बनी दुकान में बिजली के तारों और दूसरे उपकरणों में लगी। बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पेरिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30) और नरेंद्र गुप्ता (10) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag