- भोपाल में छापेमारी: लोकायुक्त के छापे में सौरभ शर्मा की 234 किलो चांदी समेत 8 करोड़ की संपत्ति मिली

भोपाल में आरटीओ कांस्टेबल की नौकरी से वीआरएस लेने वाले सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त पुलिस को अकूत संपत्ति मिली है। छापेमारी में 234 किलो चांदी और 2.85 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई जिलों में उसकी संपत्ति होने की बात सामने आ रही है।

ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल की नौकरी छोड़कर रियल एस्टेट कारोबारी बने सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त के छापे में 8 करोड़ रुपए की चल संपत्ति का पता चला है। अचल संपत्तियों का मूल्यांकन अभी बाकी है। भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी अचल संपत्ति मिलने की संभावना है।

 इसके लिए पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। शर्मा के ई-7 स्थित घर और दफ्तर पर गुरुवार सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू हुई, जो शुक्रवार शाम को पूरी हुई। पुलिस ने दूसरे दिन भी दस्तावेज जुटाए। छापेमारी में 234 किलो चांदी और 2 करोड़ 85 लाख रुपए नकद मिले।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

चेतन सिंह गौर से पूछताछ

गाड़ी, मकान और दफ्तर समेत 8 करोड़ की संपत्ति की जांच की जा रही है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस शर्मा के करीबी चेतन गौर से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि सौरभ शर्मा पुलिस को घर पर नहीं मिला है।

यह भी पढ़िए- WhatsApp पर ChatGPT से जुड़ने का आसान तरीका, चुटकियों में हो जाएगा सारा काम

इस बारे में भी पुलिस को अलग-अलग जानकारी मिली है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह दुबई में है। पुलिस को यह भी शक है कि शर्मा की कुछ संपत्ति या पैसा विदेश में भी हो सकता है। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद सही स्थिति का पता चलेगा।

कई मंत्रियों के करीबी रहे हैं सौरभ

सौरभ शर्मा वर्ष 2015 में पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति के जरिए पुलिस कांस्टेबल बने थे। वर्ष 2022 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर रियल एस्टेट का कारोबार शुरू कर दिया। भोपाल की पॉश कॉलोनी ई-7 में उनका आवास और दफ्तर है। परिवहन विभाग में काम करने के दौरान सौरभ एक-दो मंत्रियों के करीबी बन गए थे। जैसे ही कोई मंत्री विभाग से बाहर गए तो उन्होंने कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया।

कार में मिला सोना और नकदी

आयकर विभाग को पुलिस से एक लावारिस कार की सूचना मिली थी। अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़कर गेट खोला गया तो बड़े-बड़े बैग में 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं। एक अन्य बैग में सोने के बिस्किट रखे हुए थे।

बिस्किट का वजन एक किलो लिखा है। ऐसे 54 बिस्किट मिले। इसके बाद आयकर अधिकारियों की दूसरी टीम 30 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची। मौके पर ही मशीन से गिनती की गई। बरामद कार पर आरटीओ लिखी पट्टी और दो हूटर लगे हैं। सोने की कीमत 35 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। जिस कार में यह सोना मिला है, वह सौरभ शर्मा के करीबी चेतन सिंह गौर की बताई जा रही है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

 आगे ये होगा

मामला आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में एडीजी लोकायुक्त से बात की है और यह जानने की कोशिश की है कि यह पैसा किसका हो सकता है। अगर सोने की जांच में पता चलता है कि यह विदेश में बना है तो डीआरआई भी इसकी जांच करेगी। आयकर आकलन पूरा होने के बाद ईडी भी इसमें प्रवेश कर सकती है। वे भी इसे जांच के दायरे में ले सकते हैं।

यह भी पढ़िए- Dry Eye Problem: डिजिटल डिवाइस बढ़ा रहे हैं ड्राई आईज की समस्या… जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş kavbet giriş kavbet güncel giriş marsbahis masrbahis güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş imajbet sekabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet onwin giriş casibom kingjoker holiganbet onwin casibom matbet grandpashabet imajbet