- शैतान भगाने के नाम पर मौलवी खुद बन गया शैतान, महिला को कमरे में बुलाकर करने लगा अश्लील हरकतें

शैतान भगाने के नाम पर मौलवी खुद बन गया शैतान, महिला को कमरे में बुलाकर करने लगा अश्लील हरकतें

पीड़ित महिला ने बताया कि मौलवी शान अहमद माता गांव में दरबार लगाता है। उसके ससुराल के लोग उससे काफी प्रभावित हैं। वे लोग उसके यहां आते हैं। उसने मेरे ससुराल वालों को यह कहकर गुमराह किया कि मुझ पर शैतान का साया है। पति के बार-बार कहने पर मैं उसके दरबार में गई थी।

खुद को मौलवी बताने वाला गाजीपुर का एक शख्स यूपी के बलिया में रहने वाली एक महिला से शैतान का साया भगाने के नाम पर शैतान बन गया। उसने अपने कमरे में महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने महिला पर शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि मौलवी शान अहमद गाजीपुर के माता गांव में दरबार लगाता है। उसके ससुराल के लोग उससे काफी प्रभावित हैं। वे लोग उसके यहां आते हैं। उसने मेरे ससुराल वालों को यह कहकर गुमराह किया कि मुझ पर शैतान का साया है। पति के बार-बार कहने पर मैं मार्च में उसके दरबार में गई। शैतान के साये से मुक्ति दिलाने के नाम पर उसने कमरे में मेरे साथ अश्लील हरकतें की।

 

इतना ही नहीं उसने हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए मुझ पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जब मैंने शोर मचाया तो उसने मुझे और मेरे परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में बरेसर थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मौलवी शान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag