- 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में 7 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू, 12 बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान

1993 मुंबई ब्लास्ट केस में 7 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू, 12 बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान

12 मार्च 1993 को पूरा मुंबई दहल गया था। इस दिन मुंबई 12 बम धमाकों से गूंज उठा था। अब इस बम धमाके के सात आरोपियों के खिलाफ तीसरे चरण की सुनवाई शुरू हो गई है। बम धमाकों में कुल 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कोर्ट ने अब तक कुल 106 आरोपियों को दोषी करार दिया है।

 

मुंबई। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ तीसरे चरण की सुनवाई सोमवार को विशेष अदालत में शुरू हुई। ये आरोपी फरार थे और अलग-अलग समय पर पकड़े गए थे। सुनवाई के दो चरणों में कोर्ट ने 106 लोगों को दोषी करार दिया है। इनमें याकूब मेमन भी शामिल है, जिसे जुलाई 2015 में फांसी दी गई थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag