- जापान के साथ मिलकर चांद पर फतह करेगा इसरो, पांचवें मिशन LUPEX को अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी मिली

जापान के साथ मिलकर चांद पर फतह करेगा इसरो, पांचवें मिशन LUPEX को अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी मिली

चंद्रयान 5 LUPEX मिशन इसरो के महत्वाकांक्षी लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन या LUPEX को राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इसे केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जाएगा जहां मंजूरी के बाद मिशन का रास्ता साफ हो जाएगा। अब तक के 4 चंद्रयान मिशनों से अलग इसरो इसे जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के साथ मिलकर पूरा करेगा। जानिए क्या है इस मिशन की खासियत।

नई दिल्ली। अपने पिछले मिशनों में चांद पर फतह हासिल कर चुका इसरो अब बड़े पैमाने पर चांद पर मिशन की तैयारी कर रहा है। इसी दिशा में इसरो के महत्वाकांक्षी LUPEX मिशन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी मिल गई है। इसरो जापानी अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ मिलकर लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन या LUPEX को पूरा करेगा।

गौरतलब है कि यह इसरो का पांचवां मून मिशन होगा। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो अब चंद्रयान 4 की तैयारियों में लगा हुआ है। इस बीच पांचवें मिशन को भी मंजूरी मिल गई है। अब इस मिशन को कैबिनेट से मंजूरी मिलनी है। इसके बाद मिशन का रास्ता साफ हो जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag