- इजराइल में कितने भारतीय मौजूद हैं? विदेश मंत्रालय ने संसदीय समिति को दी जानकारी

इजराइल में कितने भारतीय मौजूद हैं? विदेश मंत्रालय ने संसदीय समिति को दी जानकारी

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति को इजरायल हमास युद्ध, भारत-चीन समझौते और कनाडा के साथ तनाव के मुद्दों पर जानकारी दी है। पश्चिम एशिया इस समय युद्ध के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ हमास, हिजबुल्लाह, हौथी और ईरान हैं, तो दूसरी तरफ इजरायल इन सबसे अकेले लड़ रहा है।

 

युद्ध के बीच शुक्रवार को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति को पूरी जानकारी सौंपी है। विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति को पश्चिम एशिया में युद्ध के साथ-साथ भारत और चीन के बीच समझौते और भारत-कनाडा कूटनीतिक विवाद के बारे में भी जानकारी दी है।

इजरायल में कितने भारतीय लोग हैं?

 

विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति को बताया है कि इस समय इजरायल में करीब 30 हजार भारतीय लोग हैं। भारत और इजरायल के बीच हुए समझौते के तहत निर्माण क्षेत्र के करीब 9,000 श्रमिक और 700 कृषि श्रमिक वहां गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए अपने प्रयासों के बारे में भी समिति को जानकारी दी है। साथ ही पीएम मोदी के इस रुख को दोहराया कि भारत चाहता है कि बातचीत के जरिए संकट का समाधान हो।

चीन के साथ समझौते और कनाडा के साथ तनाव पर भी चर्चा

जानकारी के मुताबिक संसदीय समिति की बैठक में सदस्यों ने पूर्वी लद्दाख में सीमा संकट को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच समझौते का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ ही भारत-कनाडा संबंधों में आई कड़वाहट पर भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने दोनों मुद्दों पर जवाब दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन के बीच समझौता 2020 में सीमा संकट से पहले की स्थिति को बहाल करेगा।

शशि थरूर कर रहे थे अध्यक्षता

संसद की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की। बैठक समाप्त होने के बाद शशि थरूर ने कहा कि यह एक सार्थक बैठक रही। इसमें इजरायल और फिलिस्तीन पर भारत के रुख पर भी विस्तार से चर्चा हुई। थरूर ने इसके लिए विदेश सचिव मिसरी का आभार जताया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag