- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी; पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार, क्या है आरोप

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी; पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार, क्या है आरोप

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था। एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने उसे 3 दिन पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी दी थी।'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कहा, 'पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।'

गौरव यादव ने एक्स पर लिखा, 'मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया है। वह मुंबई का रहने वाला है।' उन्होंने कहा, 'सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने उसे 3 दिन पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी दी थी। उसने उसे उपकरण भी मुहैया कराए थे। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के घर से पिस्टल, 3 कारतूस बरामद किए

12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में 66 वर्षीय सिद्दीकी की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में से एक राम कनौजिया के किराए के घर से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

 

कनौजिया पिछले एक साल से मुंबई के बाहरी इलाके रायगढ़ जिले के पनवेल शहर के पलासपे इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 43 वर्षीय आरोपी उस समूह का हिस्सा था, जिसने सिद्दीकी हत्या मामले में हमलावरों को हथियार और अन्य सहायता मुहैया कराई थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag