- भूस्खलन के बाद पूर्वोत्तर में फिर दौड़ने लगीं ट्रेनें, रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत कर सेवाएं बहाल की

भूस्खलन के बाद पूर्वोत्तर में फिर दौड़ने लगीं ट्रेनें, रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत कर सेवाएं बहाल की

असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक की मरम्मत के बाद रेलवे ने आंशिक रूप से सेवाएं बहाल कर दी हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार पहली मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस जटिंगा लामपुर से गुजरी। मानसून के दौरान हर साल पटरियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उम्मीद है कि सोमवार को लंपुर-न्यू हाफलोंग रेल खंड पर रेल सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। 

नई दिल्ली। रेलवे ने असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक की मरम्मत कर दी है। इसके बाद रविवार को सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गईं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पीआरओ ने बताया कि प्रभावित रेलवे ट्रैक की बहाली के बाद पहली मालगाड़ी और पहली यात्री ट्रेन (कंचनजंगा एक्सप्रेस) भूस्खलन प्रभावित स्थान जटिंगा लामपुर से गुजरी।आंध्र प्रदेश: रेलवे ने आंध्र प्रदेश में दुर्घटना के बाद सभी लाइनों को चालू  कर दिया - द इकोनॉमिक टाइम्स 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



मानसून में क्षतिग्रस्त हो जाती हैं पटरियां हर साल मानसून के दौरान पूर्वोत्तर में भूस्खलन और जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसके कारण ये हिस्से लंबे समय तक देश के बाकी हिस्सों से कटे रहते हैं। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम में पटरियां क्षतिग्रस्त हैं।
भारत में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 280 से अधिक लोगों की मौत, 900 से  अधिक घायल : एनपीआर
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बारिश और भूस्खलन के बाद कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट किया है। पेट्रोलियम उत्पाद और खाद्यान्न ले जाने वाली मालगाड़ियों को त्रिपुरा और दक्षिण असम भेजा गया।


उम्मीद है कि सोमवार को लुमपुर-न्यू हाफलोंग रेल खंड पर रेल सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। असम के दीमा हसाओ जिले में लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड को भी बहाल कर दिया गया है।

मोदीराज में सुरक्षित हुआ ट्रेन का सफर, रेल हादसों की संख्या हुई कम -  Perform India


उम्मीद है कि सोमवार को लुमपुर-न्यू हाफलोंग रेल खंड पर रेल सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। असम के दीमा हसाओ जिले में लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड को भी बहाल कर दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag