- ओडिशा में राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली, कहा- भाजपा जल, जंगल और जमीन चुराना चाहती है?

ओडिशा में राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली, कहा- भाजपा जल, जंगल और जमीन चुराना चाहती है?

राहुल ने आगे कहा, "मैं कल बिहार में था। जैसे महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुई, वैसे ही बिहार में भी कोशिशें हो रही हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव चोरी की नई साज़िश रची है। चुनाव आयोग भाजपा की एक शाखा की तरह काम कर रहा है, अपना काम नहीं कर रहा है।"


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में संविधान बचाओ रैली नाम से एक जनसभा में हिस्सा लिया। यह बैठक पार्टी द्वारा समर्थन जुटाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। 

इस दौरान राहुल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार का एक ही काम है- राज्य के गरीब लोगों के हाथों से ओडिशा की संपत्ति छीनना। पहले बीजद सरकार यही करती थी और अब भाजपा सरकार भी यही कर रही है। 

एक तरफ ओडिशा के गरीब लोग, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, किसान और मजदूर हैं, तो दूसरी तरफ 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार है। यह लड़ाई जारी है। ओडिशा की जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ही इस लड़ाई को जीत सकते हैं, कोई और नहीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag