- 'कंगना रनौत को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए', हिमाचल के मंत्री को क्यों आया गुस्सा?

'कंगना रनौत को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए', हिमाचल के मंत्री को क्यों आया गुस्सा?

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा।
हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा की भीषण मार झेल रहा है। इस बीच, राज्य सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा नेता कंगना रनौत पर बड़ा हमला बोला है। जगत सिंह नेगी ने कहा है कि अगर कंगना रनौत सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों से खुश नहीं हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आइए जानते हैं कि राज्य सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी कंगना रनौत से इतने नाराज क्यों हैं।

क्यों हो रहा है विवाद?

दरअसल, कंगना ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित जिले मंडी का दौरा करते हुए कहा था कि राहत और बचाव कार्य राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बाद कांग्रेस उन पर हमलावर है। कंगना ने कहा था- "एक सांसद होने के नाते, मैं केवल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को स्थिति से अवगत करा सकती हूँ और केंद्रीय सहायता का अनुरोध कर सकती हूँ। हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एक कड़ी का काम करते हैं और क्षेत्र के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाते हैं। मेरे पास कोई कैबिनेट या नौकरशाही नहीं है। मैं केवल उपायुक्तों के साथ स्थिति की समीक्षा कर सकती हूँ और विवरण दे सकती हूँ।"

जगत सिंह नेगी ने क्या कहा?
यह भी जानिये:-

हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा- "अगर कंगना एक सांसद के रूप में उन्हें दी गई ज़िम्मेदारी से खुश नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा देकर एक योग्य व्यक्ति के लिए रास्ता बनाना चाहिए। जो लोगों के दर्द को समझता हो और ज़मीनी स्तर पर उनके साथ खड़ा हो।"

मंडी में आई बड़ी आपदा

हिमाचल प्रदेश के मंडी के कई इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की लगभग 10 घटनाएँ सामने आई हैं। इस आपदा में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, इस प्राकृतिक आपदा में 5 लोग घायल हुए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag