- तेजस्वी ने किसे कहा- 'सिर्फ उछल-कूद कर बोलना जानता है?', सम्राट चौधरी को आया गुस्सा, सदन में हंगामा

तेजस्वी ने किसे कहा- 'सिर्फ उछल-कूद कर बोलना जानता है?', सम्राट चौधरी को आया गुस्सा, सदन में हंगामा

सम्राट चौधरी ने कहा कि 1992 में लालू यादव ने इसी सदन में कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर निकालना होगा। 2005 में ममता बनर्जी ने ऐसा ही बयान दिया था।
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को SIR पर तीखी बहस हुई। एक तरफ तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए, तो दूसरी तरफ सरकार की ओर से विजय कुमार चौधरी ने जवाब भी दिया। इसी बीच सदन में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी आपस में भिड़ गए।

दरअसल, सदन में भारी हंगामे के बीच जब सम्राट चौधरी SIR पर बोल रहे थे, तो उनके पीछे बैठे मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी को चुप रहने को कहा। इस पर तेजस्वी ने अशोक चौधरी के बारे में कहा कि उन्हें सिर्फ़ उछल-कूद करके बोलना आता है। इस पर सम्राट चौधरी ने जवाब दिया कि क्या सिर्फ़ उछल-कूद करके ही बोलोगे?

सम्राट चौधरी ने सदन में और क्या कहा?

भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने इसी सदन में कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर निकालना होगा। SIR में लगभग 18 लाख लोग मृत पाए गए हैं। 26 लाख लोग बिहार छोड़ चुके हैं। आज की रिपोर्ट के अनुसार केवल 2% से ज़्यादा लोग ही बिहार छोड़ चुके हैं।
सम्राट ने कहा कि 1992 में लालू यादव ने इसी सदन में कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर निकालना है। 2005 में ममता बनर्जी ने भी ऐसा ही बयान दिया था। 26 लाख लोग जो बिहार छोड़ चुके हैं, उनकी पहचान भी हो चुकी है। 2005 में 11 प्रतिशत लोग बिहार छोड़ते थे, आज की रिपोर्ट 2 प्रतिशत से नीचे है। यह चुनाव आयोग की रिपोर्ट है।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दलित, पिछड़े, सवर्ण समाज, किसी भी वैद्य का नाम नहीं हटाया जाएगा। आपको बता दें कि आज (गुरुवार) विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज भी SIR को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव ने तो चुनाव बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag