- अयोध्या में खाद वितरण के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव बोले- ऐसा बीजेपी कलयुग आएगा...

अयोध्या में खाद वितरण के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव बोले- ऐसा बीजेपी कलयुग आएगा...

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने किसानों पर हल्का बल प्रयोग किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा को घेरा है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे से ही किसान खाद के लिए लाइन में खड़े थे। इस दौरान खंडासा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दौरान कुछ किसान ज़मीन पर गिर गए। मामला कुरावन सहकारी किसान केंद्र का है। बताया जा रहा है कि जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत है, जिसके चलते सहकारी किसान केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- कहा... ऐसा भाजपाई कलियुग आएगा... किसान लाठियां खाएंगे... खाद का संकट गहराएगा।

अयोध्या में स्थिति गंभीर!

बता दें कि अयोध्या में खाद वितरण को लेकर गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। किसान सुबह 6 बजे से शाम 6-7 बजे तक लाइन में खड़े रहते हैं। कई गोदामों पर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जा रहा है। कामाख्या बघेड़ी मवई, कुशहरी, रोजा गाँव समेत कई गाँवों के किसान परेशान हैं।

यूरिया खाद के लिए महिलाएँ और पुरुष लाइन में खड़े थे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने लाठियाँ चलानी शुरू कर दीं, जिससे कई लोग एक वृद्ध पर गिर पड़े। खाद गोदामों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। ताकि आसानी से खाद का वितरण हो सके।

प्रशासन ने क्या कहा?

किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी रात में अपने चहेतों को खाद दे रहे हैं। 266 रुपये वाला यूरिया खाद 267 से 300 रुपये में बिक रहा है। निजी दुकानों पर किसानों को 500 से 600 रुपये प्रति बोरी चुकाने पड़ रहे हैं।

सरकारी केंद्रों पर सचिव भी अक्सर नदारद रहते हैं। वे दिन में एक-दो घंटे ही उपलब्ध रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी मात्रा में आ रहा खाद कहाँ जाता है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। भीड़ को देखते हुए अब महिलाएं भी खाद लेने पहुँच रही हैं। उन्हें लग रहा है कि शायद उन्हें जल्दी खाद मिल जाए।

व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला कृषि अधिकारी अयोध्या ओपी मिश्रा ने बताया कि सभी गोदामों पर खाद उपलब्ध है और किसानों को दी जा रही है। बायोमेट्रिक मशीन का काम होने के कारण गोदाम पर काफी भीड़ रहती है। जिसके चलते भीड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag