बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। ऐसा करते हुए उन्होंने कपिल सिब्बल का ज़िक्र किया और उनकी तारीफ़ की।
भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कपिल सिब्बल का ज़िक्र करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। रिजिजू ने कहा कि उन्हें सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वह भ्रष्ट लोगों का बचाव करते हैं। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार उन्होंने सिब्बल की तारीफ़ की है। रिजिजू ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस पार्टी की असलियत सामने आ गई है।
X पर एक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने कहा, "मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वह हमेशा भ्रष्ट और असामाजिक तत्वों का बचाव करते हैं। लेकिन पहली बार मुझे वह पसंद आए हैं क्योंकि उन्होंने कानून मंत्री के तौर पर संसद में दिए गए अपने ही पुराने भाषण का हवाला देकर कांग्रेस पार्टी के 'वोट चोरी' के झूठे ड्रामे की पोल खोल दी है।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस सरकार के ही एक और कानून मंत्री, श्री एम. वीरप्पा मोइली ने लोकसभा में अपने पुराने भाषण के ज़रिए EVM मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के एजेंडे को ध्वस्त कर दिया था। अब कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है।"