-
गंगा दशहरा पर स्नान करते समय यूपी में नदी में डूबने से 15 लोगों की मौत!
लखनऊ। यूपी गंगा दशहरा पर कई घटनाएं हुईं हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्नान के करते समय नदी में डूबने से 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई युवा और बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी नदी में डूबने मौत हो गई।
मंगलवार को गंगा दशहरे के पर्व पर एक परिवार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हना गंगा नदी घाट स्नान करने गया था। इसी दौरान उनका बेटा अचानक नहाते समय नदी में डूब गया। बेटे के नदी में डूबने से पूरे परिवार सदमें में है।
वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि संदीपन घाट मूरतगंज के लाठी मोहल्ला निवासी कमलेश सोनी अपनी पत्नी, 2 बेटे व एक बेटी के साथ गंगा स्नान करने पल्हना घाट पर आए थे। दोनों बेटे गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कमलेश के 15 वर्षीय बेटे अनूप ने अन्य लोगों को नदी तैरकर पार करते देखा और वह नदी पार करने के लगा। नदी के दूसरे छोर पर पहुंचने से पहले ही वह थक गया और नदी में डूब गया।
अलीगढ़ जिले के दादो थाना क्षेत्र के लहरा सलेमपुर गांव का रहने एक युवक विजेंदर (25) अपने दोस्तों के साथ स्नान करने संभल जिले के सांकरा घाट पर गया था। इसी दौरान स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने आनन-फानन में युवक के शव को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरेली जिले में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 4 किशोर गहरे पानी में पहुंच गए। इससे चारों किशोर चिल्लाने लगे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने किशोरों को गंगा नदी से बाहर निकाला। 3 किशोरों की मौत हो चुकी थी। एक को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार सुबह से रामगंगा नदी किनारे मेला आयोजन चल रहा था। थाना भमोरा स्थित मुड़किया घाट पर ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी। इसमें आसपास गांवों से लोग स्नान को आए थे। गांव गौसगंज निवासी अनुज (15), अनुज के चचेरे भाई अरविंद (16), सुमित (13), कीरतपुर गांव निवासी छोटू (11) भी स्नान कर रहे थे। बचाव दल ने किसी तरह सुमित (13) को बचा लिया, जबकि बाकी 3 की मौत हो गई।
फर्रुखाबाद में अलग अलग घाटों पर गंगा दशहरा पर गंगा नहाने आए लगभग एक दर्जन युवक गंगा में डूबे। गोताखोरों की मदद से 6 युवकों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला गया। गहरे पानी में चले जाने से युवक गंगा में डूबे। दोस्तों ने गंगा में डूबता देख गोताखोरों को बुलाकर बचाने का प्रयास किया गया। 4 के शव बरामद बाकी की तलाश की जा रही है।
फर्रुखाबाद पांचाल घाट पर अनुज निवासी नेकपुर कला दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। गहरे पानी में चले जाने अनुज डूब गया। आनन फानन में गोताखोर को बुला उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोर ने अनुज का शव को गंगा से बाहर निकाला। वहीं छिबरामऊ जनपद कन्नौज का रहने वाला विजय अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने आया था। विजय भी नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और विजय की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यही हाल शमसाबाद का भी है, जहां रजत अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने से जब डूबने लगा तो थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को को गंगा से निकाला। इसी तरह गहरे पानी में जाने से 4 लोगों की मौत हो गई है। विजय और अभिषेक की गोताखोर कर रहे तलाश अभी दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।
नगला सिंघी थाना और जसराना थाना क्षेत्र में एक बालिका और एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सिविल लाइन इलाके में गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में स्नान करने गए 6 लोग डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने लोगों को बचाने के लिए यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने 4 लोगों को तो बचा लिया, जबकि 2 लोग लापता हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विजयपुरा गांव के रहने वाले विक्की (16), सूरज (22), तेज प्रताप (16) निखिल (16), भोले (16) और बिट्टू (16) गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी के सिद्धि ऋषि मंदिर घाट पर स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से विक्की और सूरज डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए इनके साथियों ने कोशिश करने लगे और वह भी गहरे पानी में डूबने लगे। देखते ही देखते 6 लोग नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों को डूबते देख स्थानीय लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर गोताखोर पहुंचे। गोताखोरों ने तेजप्रताप, भोले, निखिल, बिट्टू को बचा लिया, जबकि विक्की व सूरज अभी भी लापता हैं।
पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान 5 लोग नदी में डूब गए। आनन-फानन में गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 को बचा लिया, जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक कासगंज जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 लोग डूबे थे, जिनमें 3 को बचा लिया गया और 3 लोग लापता हैं। एक घटना में एक युवक विपिन पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर के गंगा के दूसरे छोर पर जाने लगा, जो गहरे पानी मे चला गया। गोताखोरों के द्वारा लाख तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। वहीं दूसरी घटना में 4 किशोर महाबली(14), अवनीश (17), मोहित (14), पप्पू (11) नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जहां गोताखोरों ने अवनीश, मोहित, पप्पू को बचा लिया, लेकिन उनका एक दोस्त महाबली डूब गया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!