- सालों से बिछड़ी बहन को ढूंढ रहा था शख्स, बुढ़ापे में हुई मुलाकात

सालों से बिछड़ी बहन को ढूंढ रहा था शख्स, बुढ़ापे में हुई मुलाकात

वाशिंगटन। हाल ही में एक शख्स ने अपने साथ हुई एक घटना को शेयर किया। इस शख्स की बहन उससे तब बिछड़ गई थी, जब दोनों काफी छोटे थे।इसके बाद से ही शख्स अपनी बहन की तलाश कर रहा था। आपको लग रहा होगा कि इसमें क्या अजीब है? एक भाई अपनी खोई बहन की तलाश कर रहा है, ये तो अच्छी बात है।लेकिन जरा ठहरिये.इस शख्स को अपनी खोई बहन की जानकारी जब मिली, तब तक उसका बुढ़ापा आ गया था। 



64 की उम्र में उसे पता चला कि आखिर उसकी बहन कहां रहती है।जैसे ही उसने अपनी बहन से कांटेक्ट किया, उसे अपनी सगी बहन से प्यार हो गया।जी हां, शख्स अपनी ही सगी बहन, जिससे वो इतने साल बाद मिल रहा था, उसे दिल दे बैठा।लेकिन बाद में उसने अपना ट्रीटमेंट करवाया।


यह भी जानिये ..........................

गूगल पर हॉस्पिटल सर्च करना पड़ा भारी, सायबर ठगों ने उड़ाया डेढ़ लाख रुपया


एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, ये फीलिंग एक तरह का डिसऑर्डर है, जो कई लोगों में देखने को मिल रहा है।अब इलाज के बाद शख्स का कहना है कि अपनी सगी बहन के फीलिंग्स अब खत्म हो गई है.रॉन जिस स्थिति से गुजर रहे थे, उसे जेनेटिक सैक्चूअल अट्रेक्शन कहते हैं।आज के समय में ये बेहद तेजी से बढ़ रहा है।ये उन परिवारों में ज्यादा देखने को मिलता है जो स्पर्म डोनेशन को अपनाते हैं।रॉन को जैसे ही अपनी फीलिंग्स का अहसास हुआ, उसने इसका इलाज करवाने का फैसला किया।


उसने एक संस्थान की मदद ली.ट्रूथ सीकर्स इन एडाप्शन नाम की ये संस्थान ऐसे लोगों की मदद करती है और उन्हें थेरेपी देती है।रॉन ने भी इस थेरेपी के जरिये अपनी बहन के लिए अपने फीलिंग्स को खत्म किया और अब अपनी बहन के साथ ख़ुशी ख़ुशी रह रहा है। बता दें कि  दुनिया में इन दिनों अजीबअजीब घटनाएं देखने-सुनने को मिल रही हैं।लोगों को जाने क्या हो गया है।आए दिन बेहद अजीब सी स्थितियां सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि इंसान आखिर जा कहां रहा है।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag