-
यात्रियों के वेज खाने में निकला मांस, दिल्ली आ रही गतिमान एक्सप्रेस का मामला
ग्वालियर। प्रीमियम ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में शाकाहारी यात्रियों को परोसे गए भोजन में,मांस के टुकड़े पाए गए। शनिवार को सी 7 कोच में यात्रा करने वाली कनिका मोदी ने पास्ता मंगाया था। आरके तिवारी और उनकी पत्नी प्रीति ने छोले कुलचे मंगवाए थे। इन दोनों खाद्य सामग्री में मांस के टुकड़े पाए गए।
आईआरसीटीसी में इसकी शिकायत की गई। तिवारी दंपत्ति ने खाने का वीडियो बनाकर अपनी बेटी को भेजा। बेटी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वीडियो भेज कर शिकायत दर्ज कराई। रेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार कर्मचारी को तुरंत हटा दिया। गतिमान एक्सप्रेस में कैटरिंग कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव किया गया है।
ट्रेन के सुपरवाइजर ने कहा कि उसे ग्वालियर बेस किचन से खाद्यान्न मिलता है। वहीं से पैक होकर आता है। वही हम परोसते हैं। अब गलती किसकी है, इसको लेकर जांच की जा रही है।