- सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित हुए: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित हुए: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

खार्तूम। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और अर्धसैनिक सहायता बल (आरएसएफ) के बीच संघर्ष के कारण अप्रैल के मध्य से सूडान के अंदर और बाहर लगभग 4.8 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओसीएचए ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि लगभग दस लाख लोग पड़ोसी देशों में चले गए हैं। इसमें कहा गया है कि चार महीने से अधिक समय पहले सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम दो मिलियन बच्चे अपने घरों से भाग गए हैं। 
ये भी जानिए...................

सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - News Nation
इससे पहले सोमवार को यूएनएचसीआर ने सूडान में चल रहे संघर्ष से 2023 के अंत तक पांच पड़ोसी देशों में आने वाले 1.8 मिलियन से अधिक लोगों को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1 बिलियन डॉलर मदद की अपील की थी। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र झड़पों में तीन हजार से अधिक लोग मारे गए और छह हजार से अधिक घायल हुए।
सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - News Nation

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag