- अमेरिका के एक शहर में मात्र 58 लोग, सभी है करोडपति

अमेरिका के एक शहर में मात्र 58 लोग, सभी है करोडपति

-शहर मेनटोन अपने में ही है बेहद अनोखा 
लंदन । अमेरिका में एक शहर ऐसा भी है जहां 100 लोग भी नहीं रहते, लेकिन उनकी औसत घरेलू आय लगभग करोड़ों में है! एक यूट्यूब चैनल पर कुछ वक्त पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो अमेरिका के उसी शहर का है जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं। जॉन वाइज़ नाम का ये यूट्यूबर जनवरी में अमेरिका की सबसे अलग-थलग काउंटी, लविंग काउंटी गया था जिसका शहर मेनटोन अपने में ही बेहद अनोखा है। आपको बता दें कि अमेरिका में काउंटी एक इलाके को कहते हैं जो कुछ शहरों का समूह होता है। 

Only 58 people live in this small town all of them are millionaires | इस  छोटे से शहर में रहते हैं महज 58 लोग, सब के सब हैं करोड़पति | Patrika News

ये राज्य से छोटा होता है और शहर से बड़ा। जॉन, टेक्सास राज्य के पश्चिम में स्थित लविंग काउंटी के एक छोटे शहर मेनटोन गए थे जिसका वीडियो उन्होंने बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  मेनटोन शहर 1931 में डेवलप हुआ था। 1967 में इस शहर की आबादी करीब 42 थी। उस वक्त यहां पानी की कोई सुविधा नहीं थी। इसके अलावा यहां ना बैंक था, ना ही डॉक्टर, अस्पताल, अखबार, वकील, क्लब या कब्रिस्तान तक की सुविधा नहीं थी। अब पानी की तो यहां सुविधा हो चुकी है पर अन्य सुविधाओं से अभी भी ये शहर अछूता है। पिछले साल यानी 2022 में यहां पहला कैफे, स्टॉप कैफे खुला था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में सिर्फ 58 लोग रहते हैं। 


ये भी जानिए...................

Only 58 people live in this small town all of them are millionaires | इस  छोटे से शहर में रहते हैं महज 58 लोग, सब के सब हैं करोड़पति | Patrika News

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार आबादी 58 है पर यूट्यूबर ने वीडियो में आबादी 64 बताई है। कई इमारतें खंडहर बन चुकी हैं जबकि कुछ जो अच्छी हालत में हैं, वो भी खाली पड़ी हैं। इस शहर में इंसान तो नहीं हैं पर जैसे ही आप इसके नजदीक आने लगेंगे, आपको हर तरफ तेल की बड़ी फैक्ट्रियां, मशीनें और ऑयल इंडस्ट्री दिखाई देंगी। जानकारी के मुताबिक ये शहर भले ही इतनी कम आबादी वाला है, पर यहां की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है। ऐसा सिर्फ ऑयल इंडस्ट्री की वजह से हुआ है। साल 2021 में पूरे लविंग काउंटी की औसत घरेलू आय 95 लाख रुपये तक थी। इस काउंटी, खासकर मेनटोन शहर में मौजूद मौजूद इंडस्ट्री की वजह से लोगों की आमदनी काफी ज्यादा है। इस हिसाब से यहां के लोग लगभग करोड़पति हैं। बता दें कि दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां इंसान नहीं रहते जिसकी वजह से आज भी इन जगहों के बारे में लोगों को बहुत जानकारी नहीं है। ये जगहें अछूती हैं और जब यहां के बारे में लोगों को पता चलता है वो भी हैरान हो जाते हैं। 
Only 58 people live in this small town all of them are millionaires | इस  छोटे से शहर में रहते हैं महज 58 लोग, सब के सब हैं करोड़पति | Patrika News

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag