- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है : द्रौपदी मुर्मु

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है : द्रौपदी मुर्मु

-देश के चु‎निंदा 75 शिक्षकों को राष्ट्रपति ने ‎ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से ‎किया सम्मा‎नित
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महान शिक्षाविद्, असाधारण शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के 75 शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान ‎किए। इस दौरान उन्होंने कहा ‎कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया है। द्रौपदी मुर्मु ने कहा ‎कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एक मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली को विकसित करने पर जोर दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार माना गया है। हमारी शिक्षा नीति भारतीय संस्कारों और गौरव से जुड़ने को प्राथमिकता देती है। भारत की प्राचीन तथा आधुनिक संस्कृति, ज्ञान प्रणालियों और परम्पराओं से प्रेरणा प्राप्त करना भी शिक्षा नीति का स्पष्ट सुझाव है। 

Draupadi Murmu Biography Education Qualification द्रौपदी मुर्मू के जीवन से  जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी | Draupadi Murmu Biography: Education  Qualification, Religion, Age, Cast, village & All Info - Hindi Careerindia
राष्ट्रपति ने कहा कि किसी के भी जीवन में आरंभिक शिक्षा का बुनियादी महत्व होता है। अनेक शिक्षाविदों द्वारा बच्चों के संतुलित विकास के लिए बच्चों के दिमाग और आत्मा के विकास को जरूरी बताया गया है जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। हृदय का विकास अर्थात चरित्र-बल और नैतिकता का विकास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। किसी मकान की मजबूती उसकी नींव के मजबूत होने पर आधारित होती है, उसी तरह जीवन को सार्थक बनाने के लिए चरित्र-बल की आवश्यकता होती है। चरित्र-बल का निर्माण बच्चों की आरंभिक शिक्षा के दौरान शुरू हो जाता है। श्रम, कौशल एवं उद्यम के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस वर्ष कौशल विकास और उद्यमशीलता के क्षेत्रों में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया है। साथ ही, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यापन करने वाले शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया है।      
ये भी जानिए...................
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली पर जोर : मुर्मु
राष्ट्रप‎ति ने पुरस्कृत शिक्षकों में महिलाओं की कम संख्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने कहा ‎कि मेरा ध्यान इस बात पर गया कि पूरे देश के स्कूलों में शिक्षिकाओं की संख्या 51 प्रतिशत से अधिक है जबकि आज के पुरस्कार विजेताओं में उनकी संख्या 32 प्रतिशत है। उच्च शिक्षण संस्थानों में पुरस्कृत शिक्षिकाओं की संख्या केवल 23 प्रतिशत है जबकि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उन संस्थानों में महिला अध्यापिकाओं की कुल संख्या लगभग 43 प्रतिशत है। अध्यापन कार्य में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए मैं चाहूंगी कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में महिलाओं की संख्या में वृद्धि हो। 
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का शिक्षक दिवस के अवसर पर  सम्बोधन | President of India

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag