जबलपुर, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रदेश से आए हजारों
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपने घरों के सामने बैनर पोस्टर लगवाए , अपनी डी पी बनाए ,वाहनों के सामने स्टीकर लगाएं कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो वह मतदान नहीं करेंगे, उनके परिजन भी मतदान का बहिष्कार करेंगे। तेज बारिश में भी महिलाएं कर्मचारी प्रदर्शन करते रहे। जबलपुर से मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय में मंच से कहा
की शासन स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए , कर्मचारी की समस्त समस्याओं का निदान १५ दिवस के अंदर किया जाए लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की वेतन व संगति का निराकरण रमेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार तत्काल सुधार किया जाए। सहायक ग्रेड ३ एवं सहायक ग्रेड दो कर्मचारियों को वेतन संगति होने के कारण हजारों रुपए माह कम वेतन मिल रहा हैं, अनुकंपा नियुक्ति में भी सी पी सी टी शर्तों को अलग
ये भी जानिए...................
किया जाए सातवें वेतनमान के अनुसार आवास एवं अन्य भक्तों का लाभ दिया जाए मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ तत्काल कर्मचारियों को दिया जाए एवं कर्मचारियों को समूह बीमा योजना की राशि ?१००० माह काटने के साथ ही,कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना के कर्मचारियों के समान लाभ दिए जाना चाहिए इन सब मांगों के निराकरण किया जाने के पश्चात ही कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। जबलपुर के मोर्चा संरक्षक योगेंद्र दुबे से हुई चर्चा के अनुसार समस्त पदाधिकारियों ने विचार रखे। जबलपुर मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, स्वास्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय गुजराल ,राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश शुक्ला , अर्जुन सोमवांसी,संतोष मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रसांत , प्रशांत सोंधिया, श्री मति संध्या पाठक,शाहिद खान ने कर्मचारियों की समस्याओं पर एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी करने की मांग की है।