शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई सदस्यता
भोपाल।मध्य प्रदेश में चुनाव मतदान से पहले भाजपा ने बसपा को एक जोरदार झटका दे दिया है| दरअसल बीएसपी के चंबल जोर प्रभारी रामसेवक पाल भाजपा में शामिल हो गए हैं| उन्हें शिवराज मंत्रीमंडल में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सदस्यता दिलवाई है|
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं| राजनीतिक दल और नेता इस कोशिश में हैं
कि किसी भी तरह से जीत सुनिश्चित कर ली जाए| इसलिए दूसरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने खेमे में मिलाने की कवायद कुछ ज्यादा ही तेज हो गई है| इसके चलते मध्य प्रदेश के चंबल में बसपा को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी के चंबल जोन प्रभारी व विभिन्न पदों का दायित्व निभा चुके दतिया के रामसेवक पाल भाजपा में शामिल हो गए हैं| भाजपा विचारधारा से प्रभावित रामसेवक ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान डॉ मिश्रा ने पुष्प माला पहनाकर रामसेवक पाल का पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब है कि डॉ मिश्रा दतिया से भाजपा प्रत्याशी हैं|
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!