- आरोप-प्रत्यारोप और संभावनाओं का चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में वार पलटवार
भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार चुनाव का पैटर्न बदल गया है। दरअसल, चुनावी मंचों से बिजली, पानी, सडक़, शिक्षा, चिकित्सा, सुविधा जैसे पारंपरिक मुद्दे गायब हो गए है। आरोप-प्रत्यारोप और संभावनाओं पर चुनाव लड़ा जा रहा है। वहीं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में वार पलटवार जारी है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा कि धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई का चुनाव है, मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। पारंपरिक मुद्दों से महत्वपूर्ण सरकार की घोटालों और खामियों के मुद्दे, व्यापम घोटाला, महाकाल लोक घोटाला समेत अन्य घोटालों के मुद्दे है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के दिए गए वचनों का चुनाव है।
ये भी जानिए...................
कांग्रेस के मुद्दों पर जनता भी एक राय है। राम और कृष्ण बनकर मतदाता कांग्रेस और कमलनाथ का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शुभम शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है। बिजली, सडक़, पानी जैसी समस्याओं का समाधान किया है। भाजपा ने 20 साल में प्रदेश की तस्वीर बदली है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या हल हुई, इसलिए प्रदेश के चुनावों से पारंपरिक मुद्दे गायब हुए। अब एमपी मेट्रो, ग्रीन एनर्जी समेत विकसित राज्य की राह पर है। कांग्रेस अब दिशा हीन है, संभावनाओं पर चुनाव लड़ रही है।