- डिकॉक विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

डिकॉक विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

विराट, रुट और रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा 
पुणे। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट मुकाबले में शतक लगाने के साथ ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 114 रन बनाने के साथ ही अपना चौथा शतक लगाया। इसके साथ ही वह विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने विश्व कप में सबसे अधिक शतक के विराट कोहली, जो रूट, विवियन रिचर्ड्स के रिकार्ड तोड़ दिये। 
Quinton de Kock Makes Many Records after Hitting 21st ODI Century During NZ  vs SA World Cup 2023 Surpassed Jacques Kallis AB de Villiers - डिकॉक ने  21वां वनडे शतक जड़कर छुए
अब विश्वकप में सबसे अधिक शतक के मामले में उनके आगे केवल रोहित शर्मा है। इस शतक के साथ ही डिकॉक विश्व कप 2023 में 500 से अधिक रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्वकप कप के 7 मैच में 77.85 की औसत और 112.60 की स्ट्राइक रेट से 545 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक शामिल हैं.
ये भी जानिए...........

Quinton de Kock breaks Kumar Sangakkara record for Most runs by a  wicketkeeper in a single World Cup - World Cup 2023 : बतौर विकेटकीपर बैटर  क्विंटन डिकॉक निकले सबसे आगे, तोड़ा
वहीं आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप के एक सत्र में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। रोहित ने 2019 विश्वकप में 5 शतक लगाए थे। क्विंटन डिकॉक ने अब तक विश्वकप कप 2023 में 4 शतक लगाये हैं। वहीं अगर डिकॉक एक और शतक लगाते हैं तो वे रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं विश्वकप इतिहास की बात करें तो उसमें भी रोहित नंबर एक पर हैं। उन्होंने सबसे अधिक सात शतक लगाये हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के नाम 6-6 शतक जबकि कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग के नाम 5-5 शतक हैं। 

Quinton de Kock 20th ODI Century Records in SA vs BAN World Cup 2023  overtakes Rohit Sharma entered Sourav Ganguly Club - डिकॉक ने 20वीं वनडे  सेंचुरी ठोककर बनाए ये दमदार रिकॉर्ड,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag