- नंदिनी दास ने जीता ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज

नंदिनी दास ने जीता ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज

नई दिल्ली। भारतीय मूल की मशहूर ले‎खिका नं‎दिनी दास को 2023 के ‎लिए ‎ब्रि‎टिश एकेडमी बुक प्राइस के ‎लिए चुना गया है। उन्होंने 17वीं शताब्दी के प‎रिवेश पर आधा‎रित ‎ब्रिटेन और भारत के बीच की सच्ची और मूल कहा‎नियों का अपनी ‎किताब में बेहतर तरीके से प्रस्तुत ‎किया है। नंदिनी दास की किताब कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर के लिए उन्हें ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज विनर के तौर पर चुना गया है।


भारतीय मूल की लेखिका नंदिनी दास को 2023 का ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार |
 इसके अलावा भारतीय मूल के क्रिस मंजाप्रा को ब्लैक घोस्ट ऑफ एम्पायर: द लॉन्ग डेथ ऑफ स्लेवरी एंड द फेल्योर ऑफ इमैन्सिपेशन के लिए एक हजार पाउंड का इनाम दिया जाएगा। भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास  ने अपनी बुक के लिए ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग के लिए 2023 ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज जीतकर देश का नाम रौशन किया है। नंदिनी दास का नाम लंदन में ब्रिटिश एकेडमी के प्रोग्राम में विजेता के रूप में घोषित किया गया। 49 वर्षीय लेखिका नंदिनी दास इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी फैकल्टी में प्रोफेसर हैं। 
ये भी जानिए...........



भारतीय मूल की लेखिका नंदिनी दास को 2023 का ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार |
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गई थीं।नंदिनी दास को ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 जीतने पर 25 हजार जीबीपी  पाउंड की राशि मिलेगी। इसके अलावा कैरेबिया में जन्मे अफ्रीकी और भारतीय मूल के क्रिस मंजाप्रा की बुक ब्लैक घोस्ट ऑफ एम्पायर: द लॉन्ग डेथ ऑफ स्लेवरी एंड द फेल्योर ऑफ इमैन्सिपेशन समेत हर एक शॉर्टलिस्ट की गई बुक को एक-एक हजार पाउंड दिया जाएगा। सितंबर में अनावरण की गई इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य लोगों में तानिया ब्रैनिगन की लिखी रेड मेमोरी: लिविंग, रिमेम्बरिंग एंड फॉरगेटिंग चाइनाज कल्चरल रेवोल्यूशन, डैनियल फोलियार्ड की द वायलेंस ऑफ कोलोनियल फोटोग्राफी, आइरीन वैलेजो की पेपिरस: द इन्वेंशन ऑफ बुक्स इन द एंशिएंट वर्ल्ड और दिमित्रिस ज़िगालाटास की रिचुअल: हाउ सीमिंगली सेंसलैस एक्ट्स मेक लाइफ वर्थ लिविंग शामिल है।
भारतीय मूल की लेखिका नंदिनी दास को 2023 का ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag