- राहुल गांधी ने राजस्थान में प्रचार से बनाई दूरी, अन्य राज्यों में ज्यादा फोकस

राहुल गांधी ने राजस्थान में प्रचार से बनाई दूरी, अन्य राज्यों में ज्यादा फोकस


जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार से दूरी बना रखी है, जब‎कि यहां पर 25 नवंबर को मतदान है। बीजेपी यहां पर आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी में कांटे का मुकाबला है। पीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान संभाल रखी है। राहुल गांधी अभी तक प्रचार के लिए नहीं आए है। सियासी जानकार इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी राजस्थान में नजदीकी टक्कर की बात कह चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी का फोकस अन्य चार राज्यों पर है। 

 

Rajasthan Election: Why did Rahul Gandhi stay away from campaigning in  Rajasthan fear of defeat or any reason - Rajasthan Election: राजस्थान में राहुल  गांधी ने प्रचार से क्यों बनाई दूरी? हार

हालांकि, प्रियंका गांधी यहां पर दो रैलियां कर चुकी हैं। जबकि खड़गे भी दो जनसभाएं कर चुके हैं। लेकिन राहुल गांधी की एक भी जनसभा नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिवाली बाद राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी की रैलियां होंगी। लेकिन प्रचार के लिए बहुत कम समय है। चुनावों के ऐलान के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान में दो रैलियां कर चुके हैं। उन्होंने पहली रैली बारां में 16 अक्टूबर को और दूसरी रैली जोधपुर में 6 नवंबर को की थी। इसी दिन राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने अपना नामांकन भी भरा था। प्रियंका गांधी भी राज्य में दो रैलियां कर चुकी हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर को दौसा सिकराय में और टोंक जिले में रैली की थी। हालांकि राहुल गांधी आखिरी बार राजस्थान में चुनावों के ऐलान से पहले दिखाई दिए थे। 

 

Rajasthan Assembly Election 2023 Rahul Gandhi Will Start Mission Rajasthan  With Road Show In Jaipur Ann | Rajasthan Elections 2023: जयपुर में रोड शो  के साथ मिशन राजस्थान शुरू करेंगे राहुल गांधी,

हालां‎कि राहुल गांधी ने 23 सितंबर को जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। इससे पहले वो 9 अगस्त को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में  एक रैली में शिरकत करने आए थे। बता दें ‎कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों के चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। मिजरोम में जहां वोटिंग हो चुकी है तो वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान बाकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान औऱ तेलंगाना में भी अभी वोट डाले जाने हैं। चुनावों का ऐलान हुए काफी समय हो चुका है लेकिन तब से अब तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान से दूर हैं। राजस्थान में 25 दिसंबर को वोटिंग होनी है यानी मतदाताओं को रिझाने के लिए अब सभी दलों के पास एक पखवाड़े का समय है। 

ये भी जानिए...........

- रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा

Rajasthan Assembly Election 2023 Rahul Gandhi Will Start Mission Rajasthan  With Road Show In Jaipur Ann | Rajasthan Elections 2023: जयपुर में रोड शो  के साथ मिशन राजस्थान शुरू करेंगे राहुल गांधी,

बताया जा रहा है ‎कि राजस्थान के लिए कांग्रेस पार्टी के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी हैं। राहुल गांधी की राजस्थान से अब तक दूरी कांग्रेस पार्टी में ही नई चर्चा का विषय बन चुकी है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी चुनाव बाद राज्य में कई रैलियां करने के लिए आ रहे हैं। बता दें ‎कि राजस्थान समेत पांच राज्यों में 9 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। इसके बावजूद राहुल गांधी प्रचार के लिए नहीं आए है। जबकि मिजोरम में राहुल गांधी तीन दिन लगातार प्रचार कर चुके हैं। 

Rajasthan Assembly Election 2023 Rahul Gandhi Will Start Mission Rajasthan  With Road Show In Jaipur Ann | Rajasthan Elections 2023: जयपुर में रोड शो  के साथ मिशन राजस्थान शुरू करेंगे राहुल गांधी,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag