- यशस्वी जायसवाल का बल्ला ‎दिखा रहा कमाल, टी20 में बना डाले 1173 रन

यशस्वी जायसवाल का बल्ला ‎दिखा रहा कमाल, टी20 में बना डाले 1173 रन


नई दिल्ली । टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों में 21 साल के युवा ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल का बल्ला इन ‎दिनों खूब धूम मचा रहा है। उन्होंने दूसरे टी20 में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था। वे 6 ओवर के पावरप्ले में टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक 53 रन बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं। यशस्वी आज शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सीरीज में पहली बार सूर्यकुमार यादव टीम इं‎डिया की कप्तानी कर रहे हैं। 

 

यशस्वी जायसवाल ने बना दिया IPL 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड,  देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का Video | yashasvi-jaiswal-s-50-in-25-ball-khaleel-ahmed-s-most-expensive-over  ...

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले यशस्वी जायसवाल साल 2023 में ओवरऑल टी20 में अब तक 31 पारियों में 42 की औसत से 1173 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाये है। उन्होंने 11 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा है, जो बेहतरीन है। वे 151 चौके और 51 छक्के भी लगा चुके हैं। यशस्वी आज 22 रन और बना लेते हैं, तो साल 2023 में टीम इंडिया की ओर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मालूम हो कि पिछले दिनों टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उस टीम में भी यशस्वी शामिल थे।

यशस्वी जायसवाल ने बना दिया IPL 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड,  देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का Video | yashasvi-jaiswal-s-50-in-25-ball-khaleel-ahmed-s-most-expensive-over  ...

साल 2023 में टीम इंडिया की ओर ओवरऑल टी20 में अब तक शुभमन गिल ने सबसे अधिक 1194 रन बनाए हैं। उन्होंने 28 मैच की 28 पारियों में 4 शतक और 5 अर्धशतक जड़ा है। स्ट्राइक रेट 155 का है। 129 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा है। औसत 148 का है। यशस्वी जायसवाल 1173 रन के साथ दूसरे तो सूर्यकुमार यादव 1137 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भी 26 पारियों में 1034 रन बना चुके हैं। एक शतक और 7 अर्धशतक लगाया है। भारत की ओर से टी20 में एक साल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2016 में 31 मैच में 90 की औसत से 1614 रन बनाए थे। 4 शतक और 14 अर्धशतक जड़ा। स्ट्राइक रेट 147 का रहा। यशस्वी इस रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। 

ये भी जानिए...................

- मैच के अंत में कभी-कभी दो ओव्हर ही खेलने को ‎मिलेंगे : ‎रिंकू ‎सिंह

यशस्वी जायसवाल ने बना दिया IPL 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड,  देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का Video | yashasvi-jaiswal-s-50-in-25-ball-khaleel-ahmed-s-most-expensive-over  ...

मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने 2020 में पहला टी20 मैच खेला था। ओवरऑल टी20 में उन्होंने अब तक 72 पारियों में 31 की औसत से 2126 रन बना चुके हैं। 2 शतक और 13 अर्धशतक लगाया है। स्ट्राइक रेट 148 का है। 124 रन बेस्ट प्रदर्शन है। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी ने अब तक 10 टी20 मैच की 9 पारियों में 38 की औसत से 306 रन बनाए हैं। एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ा है।

यशस्वी जायसवाल ने बना दिया IPL 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड,  देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का Video | yashasvi-jaiswal-s-50-in-25-ball-khaleel-ahmed-s-most-expensive-over  ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag