- आप  विधायकों को डोर-टू-डोर कैंपेन नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में जनता से ली राय

आप  विधायकों को डोर-टू-डोर कैंपेन नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में जनता से ली राय


नई दिल्ली। आप विधायक कुलदीप कुमार और सुरेंद्र कुमार ने डोर टू डोर कैंपेन के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो देश के संविधान को सलाम करते हैं। केजरीवाल जी गरीबों के मौलिक अधिकार की बात करते हैं। दिल्ली की जनता अपने प्यारे मुख्यमंत्री के साथ जेल में जाने के लिए भी तैयार है। उन्होंने इस दैरान जनता से मिले फीड बैक के आधार पर कहा कि लोग दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को ही देखना चाहते हैं। पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मैं भी केजरीवाल डोर टू डोर कैंपेन जारी है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार और सुरेंद्र कुमार ने नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट पर इस अभियान के तहत घर-घर दौरा किया। 

AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली जनता  की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to door  campaign in Mukherjee Nagar |

इस मौके पर हर्ष विहार से आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम निर्मल भी मौजूद थीं। आप प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि मोदी सरकार बार-बार कहती है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है लेकिन हम लोगों को ये बताने के लिए आए हैं कि सारे आरोप फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ये साजिश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अस्थिर करना चाहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट लगातार ईडी और सीबीआई से सबूत मांग रही है लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं है। इतनी सारी रेड और जांच करने के बाद भी उनको कोई सबूत नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी कहा है कि अगर यह केस ट्रायल में जाता है तो 2 मिनट भी नहीं रुक पाएगा।

AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली जनता  की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to door  campaign in Mukherjee Nagar |

ये भी जानिए..........

- ग्रेटर कैलाश में एक घर में लगी भीषण आग आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

 इसी से साबित हो जाता है कि पूरा का पूरा मामला फर्जी है। उन्होंने आगे कहा कि पहले दिल्ली के स्कूल टूटे-फूटे हुआ करते थे लेकिन अब दिल्ली के स्कूल शानदार हो गए हैं। दिल्ली सरकार बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करा रही है, महिलाओं को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा दी जा रही है। जो काम कोई सरकार नहीं कर पाई वह काम केजरीवाल जी ने करके दिखाए हैं। मोदी सरकार केजरीवाल के काम की बराबरी नहीं कर सकती इसीलिए वह केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रच रही है।
AAP विधायक दिलीप पांडेय का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, मुखर्जी नगर में ली जनता  की राय | Main Bhi Kejriwal campaign AAP leader Dilip Pandey door to door  campaign in Mukherjee Nagar |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag