- भाजपा पर लगाया बेलगावी महिला मामले के राजनीतिकरण का आरोप

भाजपा पर लगाया बेलगावी महिला मामले के राजनीतिकरण का आरोप


-सीएम सिद्दारमैया ने घटना की ‎निंदा करते हुए आरो‎पियों को पकड़ने का ‎किया दावा


बेंगलुरु । कर्नाटक के सी सिद्दारमैया ने राज्य के बेलगावी शहर में एक मां को सड़कों पर नग्न घुमाए जाने की कड़ी ‎निंदा करते हुए अपरा‎धियों को सलाखों के पीछे डालने का दावा ‎किया। उन्होंने इस भयावह घटना का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के तहत कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले देखे गए लेकिन नड्डा उन सभी को भूल गए हैं।

सिद्धारमैया ने महिला उत्पीड़न का राजनीतिकरण करने के लिए जेपी नड्डा की  आलोचना की - Siddaramaiah Belagavi BJP jp Nadda Karnataka woman assault ntc  - AajTak

 

 सीएम ने कहा ‎कि दुर्भाग्य से, नड्डा बेलगावी घटना का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा ‎कि यह शर्मनाक है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही बेलगावी की घटना सामने आई, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने पीड़िता के घर जाकर न केवल उसे सांत्वना दी बल्कि मुआवजा भी दिया गया है। सीएम ने कहा ‎कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। मैं खुद जांच पर नजर रख रहा हूं। हमारी सरकार दोषियों को सख्त सजा देकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसे अमानवीय कृत्य न दोहराए जाएं।

सिद्धारमैया ने महिला उत्पीड़न का राजनीतिकरण करने के लिए जेपी नड्डा की  आलोचना की - Siddaramaiah Belagavi BJP jp Nadda Karnataka woman assault ntc  - AajTak

 

सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता भी राज्य सरकार के कदमों से संतुष्ट हैं। हालांकि अब नड्‌डा ने अचानक टिप्पणी की है और घटना के चार दिन बाद इस मामले को उछालने का उनका प्रयास पीड़ित के लिए वास्तविक चिंता की बजाय राजनीतिक मकसद का संकेत देता है। अगर नड्डा को वास्तव में महिलाओं की परवाह होती तो वह महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने के लिए पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ कार्रवाई करते।  एनसीआरबी के अनुसार भाजपा शासन के पिछले वर्ष 2022 के दौरान कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 17,813 मामले थे, जबकि वर्ष 2021 में 14,468 मामले थे। तब भाजपा अध्यक्ष क्या कर रहे थे? क्या वह निर्वासन में थे? क्या उन्हें अपनी ही सरकार में साल दर साल महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के बढ़ते मामले नहीं ‎दिखे? 

ये भी जानिए...................

- सूर्य में हुए विस्फोट ने बढ़ाई मौसम को लेकर चिंताएं

सिद्धारमैया ने महिला उत्पीड़न का राजनीतिकरण करने के लिए जेपी नड्डा की  आलोचना की - Siddaramaiah Belagavi BJP jp Nadda Karnataka woman assault ntc  - AajTak

सीएम ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मणिपुर से लेकर गुजरात तक, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक, जहां भी भाजपा सत्ता में है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ये मामले साबित करते हैं कि भाजपा स्वाभाविक रूप से महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा के भीतर आंतरिक विवाद पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष और विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। यदि नड्डा में साहस और शक्ति है, तो उन्हें इन आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति भेजनी चाहिए।
सिद्धारमैया ने महिला उत्पीड़न का राजनीतिकरण करने के लिए जेपी नड्डा की  आलोचना की - Siddaramaiah Belagavi BJP jp Nadda Karnataka woman assault ntc  - AajTak

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag