- सुधीर शर्मा को मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान

सुधीर शर्मा को मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान


शिमाला । हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी की आ रही खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस की कमान धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को मिलने जा रही है। इसके लिये सर्वसम्मति बनती नजर आ रही है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान की ओर से 27 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई गई बैठक के बाद ही होगा।

Himachal Cabinet: धर्मशाला से MLA सुधीर शर्मा को सूक्खू कैबिनेट में नहीं  मिली जगह तो संस्कृत में जाहिर की अपनी मनोदशा, जानें-क्या लिखा - assembly  elections ...

बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और संगठन के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहले ही दिल्ली डेरा डाले हैं। इस बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, हिमाचल प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी हाईकमान चुनाव को लेकर सक्रिय है। वहीं, बीते रोज हाईकमान ने प्रदेश के प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। राजीव शुक्ल पहले की तरह हिमाचल के प्रभारी बने रहेंगे। उन्हें हिमाचल के साथ चंडीगढ़ का दायित्व भी सौंपा गया है।

Himachal Cabinet: धर्मशाला से MLA सुधीर शर्मा को सूक्खू कैबिनेट में नहीं  मिली जगह तो संस्कृत में जाहिर की अपनी मनोदशा, जानें-क्या लिखा - assembly  elections ...

ये भी जानिए...........

- कनॉट प्लेस में हॉर्न बजाने पर कुछ लोगों ने वकील सहित उनके परिजनों की पिटाई

दरअसल , मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी एक बार फिर 2024 के चुनावों में उतारने का मन बना चुकी है। यही वजह है कि उनसे प्रदेश कांग्रेस की कमान लेकर सुधीर शर्मा को देने की तैयारी चल रही है। सुक्खू सरकार में कैबिनेट में जगह न मिलने की वजह से सुधीर शर्मा नाराज चल रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले दिनों धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है। व उन्हें निर्णय से अवगत कराया गया है।वहीं, प्रदेश सरकार में कुछ मंत्रियों के विभागो में भी बदलाव की तैयारी चल रही है। तो दूसरी ओर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा को भी सुक्खू कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसी तरह मंडी जिला से चंद्रशेखर की भी ताजपोशी हो सकती है।

Himachal Cabinet: धर्मशाला से MLA सुधीर शर्मा को सूक्खू कैबिनेट में नहीं  मिली जगह तो संस्कृत में जाहिर की अपनी मनोदशा, जानें-क्या लिखा - assembly  elections ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag