जालना । महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के लिए नया साल टेंशन लेकर आयेगा। क्योंकि आंदोलन में इस बार शिवबा संगठन के नेता मनोज ने मुंबई की घेराबंदी करने का ऐलान किया है। मनोज जरांगे के तेवर से साफ है कि वह दिल्ली में हुए किसान आंदोलन की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार से अपनी बात मनवाना चाहते हैं।
मीडिया से बात करते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण देने की समय सीमा 24 दिसंबर को समाप्त हो गई थी लेकिन राज्य सरकार अब तक इस मुद्दे पर उदासीन है। पाटिल ने दावा किया कि हम जानते हैं कि सरकार हमें कोटा नहीं देगी। सरकार अपना काम कर रही है। हम अपना काम कर रहे हैं। जरांगे-पाटिल ने कहा कि हम लगातार कहते रहे हैं कि मराठा और कुनबी एक ही हैं। इसलिए हमें ओबीसी जाति से कोटा दिया जाना चाहिए।