- महापौर श्रीमती मालती राय ने किया कैलेंडर का विमोचन

महापौर श्रीमती मालती राय ने किया कैलेंडर का विमोचन


भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय ने वर्ष 2024 के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन किया। साहू लॉ चैम्बर द्वारा प्रकाशित उक्त कैलेंडर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की छुट्टियों के साथ शासकीय अवकाश भी उल्लेखित किये गये हैं तथा महत्वपूर्ण दूरभाष क्रमांक भी कैलेंडर में प्रकाशित किये गये हैं।  

ये भी जानिए.................

- भोपाल उत्सव मेले में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति बन रही आकर्षण का केंद्र

महापौर श्रीमती मालती राय ने शनिवार को कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि साहू लॉ चैम्बर द्वारा विगत कई वर्षों से महत्वपूर्ण जानकारी युक्त कैलेंडर का प्रकाशन एवं उसका नि:शुल्क वितरण अपने आप में अनुकरणीय मिसाल है। इस कैलेंडर के माध्यम से शासकीय एवं न्यायालय की छुट्टियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नागरिकों को मिलेंगी। इस अवसर पर लायन महेश कुमार साहू, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसी राम पटेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण एम.एल.राय, संजय कुमार सेन, लालचंद भारके, पीयूष साहू, सुनील साहू आदि उपस्थित थे।   

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag