- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा

  • - सिंधिया को कांग्रेस ने कभी सीएम फेस नहीं बनाया

  • - 2018 में पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा, आज भी यही


  • भोपाल । भिंड में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा नहीं थे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस दौरान मैं चुनाव कैम्पेनिंग का हिस्सा था। कांग्रेस नेसामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। आज भी कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व है। सिंधिया को कांग्रेस ने कभी चेहरा नहीं बनाया।अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बन रहा है। वर्तमान में भाजपा की केंद्र में सरकार है, इसलिए निर्माण में हिस्सेदारी दिखा रही है। कोर्ट के फैसले को देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया है। किसी ने कोई विरोध नहीं किया। देश में सभी धर्मों के पालन की आइडियोलॉजी है। इसी का पालन कांग्रेस पार्टी करती आ रही है।
  • Indore News: जीतू पटवारी का 15 साल में युवा कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष तक  का सफर, दो बार बने विधायक - Indore News Jitu Patwaris journey from Youth  Congress to State President

मोहन यादव भाजपा के नहीं, हमारे मुख्यमंत्री


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति नरम रवैये के सवाल पर पटवारी ने कहा कि वोट किसी के नाम पर मिले, मुख्यमंत्री दूसरा बन गया। न मोहन यादव दुश्मन हैं, न शिवराज, हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शिवराज सरकार में जो घोटाले हुए, उसे लेकर आवाज हमेशा उठाते आए हैं। मोहन यादव हमारे मुख्यमंत्री हैं। वे भाजपा के नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हम भी प्रदेश के नागरिक हैं। इसीलिए हमारे मुख्यमंत्री से सवाल हम करते रहेंगे।

Indore News: जीतू पटवारी का 15 साल में युवा कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष तक  का सफर, दो बार बने विधायक - Indore News Jitu Patwaris journey from Youth  Congress to State President

जहां कार्यकर्ता का पसीना गिरेगा, वहां खून बहा देंगे


जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का दर्द समझता हूं, जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। इस बात को मैं, अच्छे से जानता हूं। कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान मिलना चाहिए। जब वह फोन करें तो समय पर फोन उठाएं, उनकी क्रिया की अगर प्रतिक्रिया न मिले तो उस कार्यकर्ता के मन पर क्या बीतती है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे। सोमवार को भोपाल में एक बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Indore News: जीतू पटवारी का 15 साल में युवा कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष तक  का सफर, दो बार बने विधायक - Indore News Jitu Patwaris journey from Youth  Congress to State President

मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल चुनने का हक नहीं


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने घर के आगे लिखवा लिया मामा का घर। अब वे तो अपनी सरकार के खिलाफ बोल नहीं सकते। अरे विधायकों के पास अपने मुख्यमंत्री को चुनने का अधिकारी नहीं है।

Indore News: जीतू पटवारी का 15 साल में युवा कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष तक  का सफर, दो बार बने विधायक - Indore News Jitu Patwaris journey from Youth  Congress to State President

ये भी जानिए...........

- एक बार फिर सडक़ पर उतरे ट्रक चालक, नेशनल हाइवे किया जाम, वाहनों की लगी कतार

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag