-
खुद की अलग छवि पेश करते हुए नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को बताया आदर्श
नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी अलग छवि पेश करते हुए कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श बताया है। उन्होंने प्रख्यात समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का हवाला देकर बुधवार को इस बात को रेखांकित करने की कोशिश की कि वह अपने वर्तमान और पूर्व सहयोगियों की तुलना में अपनी अलग छवि रखते हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष कुमार ने यहां अपने विचारक और गुरु कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित पार्टी की रैली में इस आशय की बता रखी। जद(यू) कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी को याद रखना चाहिए कि अन्य चीजों के अलावा, कर्पूरी ठाकुर को कभी भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं करने के लिए याद किया जाएगा। कर्पूरी जी ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।
’ मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि उन्हीं से सीखकर मैंने भी आज तक अपने परिवार के किसी सदस्य को नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के नेता अपने परिवार वालों को पहले आगे बढ़ाते हैं। जबकि कर्पूरी जी ने ऐसा नहीं किया। नीतीश कुमार ने 30 मिनट के अपने संबोधन में लोगों से हिंदुओं और मुसलमानों के नाम पर लड़ने के बजाय हमेशा शांति से रहने का आग्रह किया। उन्होंने याद दिलाया कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का भी यही दृष्टिकोण था, जिनके पैतृक घर पर प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के प्रतिनिधि एक साथ उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!