-
मालदीव से सैनिकों की वापसी पर नौसेना के चीफ एडमिरल का बयान, आदेश नहीं आया
नई दिल्ली । भारत और मालदीव के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। नई सरकार के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारतीय सेना को अपने देश से जाने का आदेश दे चुके हैं। इन बातों को दो सप्ताह से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी भी भारतीय सेना की तैनाती मालदीव में है। वहीं भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल आर. हरि कुमार की तरफ से अहम जानकारी सामने आई।
एडमिरल कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने माले के अनुरोध के बाद अपने रक्षा कर्मियों को मालदीव से हटने के लिए नहीं कहा है। मालदीव से रक्षा कर्मियों की वापसी के बारे में पूछने पर कुमार ने कहा, हम निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं, चाहे जो भी फैसला हो। बता दें कि इस वक्त मालदीव में लगभग 80 भारतीय सैनिकों मौजूद हैं। इसके अलावा भारतीय सेना से जुड़े 12 मेडिकल कर्मी भी वहां पर हैं।
पिछले साल मालदीव में हुए चुनाव के दौरान राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपने भारत विरोधी एजेंडे के दम पर जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। इससे पहले पिछली सरकार के दौरान मालदीव की नीति भारत पहले वाली थी। मुइज्जू ने 15 मार्च तक भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए कहा है। इसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!