-
बिहार में फिर होगा खेला.....नीतिश पर लालू की लाड़ली के टवीट ने दिया इशारा
नीतिश के नाम लिया बिना कर दिए कुछ टवीट
पटना,। क्या जीतनराम मांझी का पूर्वानुमान सही होने वाला है? जब से नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के सीएम बने, लालू परिवार उनपर हमला नहीं कर रहा था। अब रोहिणी आचार्या ने सीधा हमला किया है।एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जन्मशती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाने के पीछे की वजह उनका बताया रास्ता है। नीतीश की इस बात का जवाब विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दिया। लेकिन जवाब आज आया, तब सत्ता में उनके साथी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से । और, जवाब कहीं बाहर से नहीं बल्कि लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने दिया है। यह उथलपुथल का लक्षण है। वैसे, गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग को अचानक रोकने और विज्ञप्ति तक अटकाए जाने से भी अटकलों में तेजी आई है। कैबिनेट बैठक भी महज 15 मिनट चली और सीएम भी तेजस्वी से बिना बात किए बढ़ गए।
सीएम नीतीश ने जो कहा, उसपर राजद की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई। भाजपा ने नरम प्रतिक्रिया जाहिर कि अगर परिवारवाद से दिक्कत है, तब इसतरह के लोगों के साथ क्यों हैं? अब असल हमला लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने किया है। रोहिणी ने गुरुवार सुबह सबसे पहले लिखा, अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते हैं बदतमीजियां...। इस वाक्यांश में कहीं भी नीतीश का नाम नहीं है, लेकिन मूलत: हमला सीएम पर ही किया गया। और स्पष्टता के लिए रोहिणी ने कुछ ही देर बाद अगली लाइन लिखी, खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य। विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट। लालू की लाड़ली ने इन पंक्तियों ने साफ कर दिया कि उनका हमला नीतीश पर ही है।
जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ जनादेश लेकर उसके सीएम थे, तब राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को लेकर इस तरह की टिप्पणी की थी। जब वह महागठबंधन के सीएम बने तब ऐसी टिप्पणियां रुक गई थीं। रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा, समाजवादी पुरोधा होने का करता वहीं दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है। यह लाइनें भी नीतीश को लेकर हैं, क्योंकि उन्होंने एक बार राजद के साथ जनादेश लेकर भाजपा का दामन थामा था और फिर भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए वोट लेकर राजद के साथ मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!