-
राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को ऊंचाई देने का समय : पीएम मोदी
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंदशहर में 19,100 करोड़ रुपए विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने बुलंदशहर में दो स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन विद्युतीकृत खंड का शुभारंभ किया। इस दौरान सभा को संबोधित कर कहा कि डबल इंजन की सरकार से किसानों को बहुत फायदा हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है, लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने पिछले तीन दिनों में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक निर्णय था 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना का शुभारंभ… दूसरा, सामाजिक न्याय के पुरोधा…कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में वंचितों, दबे-कुचले और दलितों को सम्मान देकर नई श्रृंख्ला को आगे खड़ा करना।
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी ने बुंलदशहर दौरे के दौरान वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार रेलखंड का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के परिचालन की भी शुरूआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के इस प्रोजेक्ट को 21वीं सदी में भारत के लिए गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है। पांच से छह वर्षों में कड़ी मेहनत के बाद इसका एक हिस्सा हकीकत बन चुका है। पिछले दिनों भावपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन शुरू होने से मालगाड़ियों की स्पीड 90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। जिस रास्ते में सिर्फ 25 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड रही हो, वहां पहले से तीन गुना ज्यादा तेज गति से मालगाड़ी चलने लगी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को पहले के मुकाबले, विकास की यही स्पीड चाहिए। देश को ऐसी ही प्रगति चाहिए। आज हरियाणा और राजस्थान के बीच डबल स्टेट कंटेनर मालगाड़ी रवाना की गई है। यानी डिब्बे के ऊपर डिब्बे वाली यह मालगाड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना की मेड इन इंडिया वैक्सीन स्वीकृत की है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!