- कांग्रेस को लेकर संशय.. राहुल गांधी दोनों सीटों से जीत सकते

कांग्रेस को लेकर संशय.. राहुल गांधी दोनों सीटों से जीत सकते

रायबरेली पूरा देश लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहा है। 4 जून को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। सभी एग्जिट पोल्‍स में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया है। हकीकत क्‍या है ये मंगलवार को पता चल जाएगा। लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े हैं। वायनाड और रायबरेली सीट से। बताते हैं कि दोनों सीटों पर एग्जिट पोल के हिसाब से राहुल गांधी की जीत को लेकर क्‍या भविष्‍यवाणी की जा रही है।

वायनाड पर राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई की एनी राजा और बीजेपी के के. सुरेंद्रन के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक, वायनाड सीट पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं। एनी राजा और के. सुरेंद्रन पिछड़ते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने यहां से 4.31 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्‍होंने सीपीआई उम्‍मीदवार पीपी सुनीर को हराया था।
इसतरह रायबरेली में भी राहुल गांधी को बढ़त हासिल नजर आ रही है। वह यहां बीजेपी प्रत्‍याशी दिनेश सिंह को पिछाड़ते दिख रहे हैं। रायबरेली सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्‍जा रहा है। सोनिया गांधी यहां से लगातार तीन बार सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस सीट के 72 साल के इतिहास में 66 साल कांग्रेस का ही कब्‍जा रहा है। इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू और सोनिया गांधी जीतकर संसद पहुंच चुकी हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag