- मौसम: यूपी में कोहरे का कहर, दिल्ली-NCR में शीतलहर ने मचाई आफत; इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम: यूपी में कोहरे का कहर, दिल्ली-NCR में शीतलहर ने मचाई आफत; इन राज्यों में होगी भारी बारिश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, खासकर यूपी में कोहरा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चल रही है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोग आग जलाकर तापने को मजबूर हैं। यूपी में सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण लोग घरों से निकलने से बचने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है।

यह भी पढ़िए- गांव के चबूतरे पर खून से लथपथ शव मिला, जिसकी हत्या की गई वह बर्खास्त कांस्टेबल था

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

 दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और गुजरात समेत उत्तर भारत में 28-29 दिसंबर तक बारिश की प्रबल संभावना है, जिसके चलते तापमान में और भी गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान और उत्तर के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन राज्यों में ऐसा मौसम बनेगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

बारिश का असर कुछ दिन तक रहेगा

 मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर बारिश की संभावना से ठंड बढ़ेगी। इस तरह का मौसम कुछ दिन तक रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में रात के तापमान में कमी की संभावना नहीं

 पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हवाओं की दिशा पूर्व और दक्षिण-पूर्व बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश में रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर प्रेरित चक्रवात का असर भी दो दिन में खत्म हो जाएगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

 इसके बाद भी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हवाओं की दिशा यही रहने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में खास कमी की संभावना नहीं है। वहीं 27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में आने की संभावना है।

यह भी पढ़िए- कांस्टेबल की नौकरी सिर्फ सात साल की थी...छापे में 2.85 करोड़ रुपए नकद और 50 लाख के जेवरात बरामद

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185